IRCTC Gujarat Package: साल का पहला महीना जनवरी (January) काफी स्पेशल होता है। जनवरी में ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) का प्लान जरूर बनाते हैं। अगर आप भी जनवरी में कहीं घूमने (Travel Plan in January) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ट्रैवल टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गुजरात (Gujarat Tourism) के कई सारे सुंदर जगह घूम पाएंगे।
IRCTC Gujarat Package: आईआरसीटीसी ने गुजरात के लिए निकाला एयर टूर पैकेज।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम TEMPLE TOUR OF GUJARAT WITH GIR NATIONAL PARK (NDA18) है। ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज 19 तारीख, यानी 19 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और दिल्ली से राजकोट आना-जाना एयर इंडिया की फ्लाइट से होगा।
इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप द्वारकाधीश, पोरबंदर, राजकोट, सासन गिर, सोमनाथ और गिर नेशनल पार्क घूम पाएंगे। टूर पैकेज के तहत आप 2 रात द्वारका, 1 रात सोमनाथ, 1 रात सासन गिर और 1 रात राजकोट में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस टूर पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 43,430 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 33,740 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 32,630 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 28,750 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 27,600 और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 20,950 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
