IRCTC Gujarat Package: फरवरी में हफ्तेभर के लिए पत्नी संग बनाएं गुजरात घूमने का प्लान, स्टैचू ऑफ यूनिटी समेत देखें कई सुंदर जगह

IRCTC Gujarat Package:​​ आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप अहमदाबाद, भावनगर, द्वारका, केवड़िया, पोरबंदर, सोमनाथ, वडोदरा घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 7 दिन होटल में रहेंगे, जिसमें आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।

IRCTC Gujarat Package: गुजरात (Gujarat) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में होती है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां की सुंदर-सुंदर जगहों को देखने (Travel) के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने गुजरात घूमने का प्लान (Travel Plan For Gujarat) बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गुजरात की कई सुंदर-सुंदर (Best Places in Gujarat) देख पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम VIBRANT GUJARAT WITH STATUE OF UNITY (SBA13A) है। ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 17 तारीख को दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें बेंगलुरु से मुंबई होते हुए राजकोट और वडोदरा से बेंगलुरु आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed