IRCTC: टॉय ट्रेन से टाइगर हिल तक, एक ही पैकेज में दार्जिलिंग का पूरा मजा

IRCTC: पश्चिम बंगाल के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक दार्जिलिंग घूमने का आपके पास मौका है। खूबसूरत पहाड़, हरियाली से भरे चाय के बागान और मनमोहक नजारे दार्जिलिंग की पहचान है।

IRCTC: पहाड़ों की रानी कहलाने वाला दार्जिलिंग हर तरह के यात्रियों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां की ठंडी हवाएं, बादलों से ढकी पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का दिल जीत लेती हैं। आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज का नाम- 'EVERGREEN DARJEELING HOLIDAY PACKAGE' है। 3 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। 10 जून 2026 को न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन (NJP) या बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने पर आपका स्वागत किया जाएगा। यहां से खूबसूरत पहाड़ी रास्तों और कुर्सियांग होते हुए दार्जिलिंग के लिए रवाना होंगे। होटल पहुंचकर चेक-इन करें और बाकी दिन आराम करें या आसपास की जगहों को अपने हिसाब से एक्सप्लोर करें। रात का खाना और ठहराव होटल में रहेगा।

Darjeeling package

एक ही पैकेज में दार्जिलिंग का पूरा मजा

दूसरे दिन सुबह करीब 4 बजे टाइगर हिल के लिए निकलना है। जहां से सूर्योदय का अद्भुत नजारा और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा की सुनहरी छटा देखने को मिलती है। वापसी में प्रसिद्ध घूम मठ (घूम मॉनेस्ट्री) और बतासिया लूप का भ्रमण करेंगे।

End of Feed