IRCTC Bhutan Package: भारत का पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) घूमने (Travel) के लिए बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। हनीमून (Honeymoon) से लेकर घूमने के लिए आप यहां आ सकते हैं। यहां का शानदार मौसम आपका दिल जीत लेगा। गर्मियों की छुट्टियों में भूटान घूमने (Travel Plan for Bhutan) के लिए बढ़िया जगहों में से एक है। यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर ऑप्शंस (Travel Options in Bhutan) मिलेंगे। अगर आप मई के महीने में भूटान घूमने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने भूटान को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Bhutan Package) निकाला है, जिसमें आप भूटान की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।
IRCTC Bhutan Package: गर्मियों में गर्लफ्रेंड के साथ घूमें भूटान की सुंदर-सुंदर जगह।
ये भी पढ़ें - मई की गर्मी में गर्लफ्रेंड संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, कम खर्च में घूमें चितवन नेशनल पार्क, काठमांडू और पोखरा
ये भी पढ़ें - गर्मियों में ब्वॉयफ्रेंड संग बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान, 4 दिन के पैकेज की बस इतनी है कीमत
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BHUTAN-THE LAND OF HAPPINESS (NLO18) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 9 तारीख, यानी 9 मई को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से कोलकाता होते हुए पारो आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस औरड्रुक एयर की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप पारो, पुनाखा और थिंपू घूम सकेंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। इस पैकेज में आईआरसीटीसी का एक टूर मैनेजर भी आपके साथ रहेगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर मिलेगा। इस पैकेज में आप 6 दिन थ्री स्टार होटल में रहेंगे, जिसमें 1 रात कोलकाता, 2 रात थिंपू, 1 रात पुनाखा और 2 रात पारो में रहेंगे। इसके अलावा एसी टू बाई टू बस से आपको घुमाया जाएगा। पारो एयरपोर्ट से अंग्रेजी/हिंदी बोलने वाला एक टूर गाइड पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,13,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 85,300 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 82,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 78,500 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 74,100 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
