7 ज्योतिर्लिंग यात्रा का गोल्डन चांस दे रहा Irctc, यहां जानिए सुविधाएं और बुकिंग का प्रोसेस

IRCTC 7 Jyotirling Yatra 2026: आईआरसीटीसी द्वारा 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन मई में शुरू की जा रही है। 11 रात और 12 दिनों की इस यात्रा के आप कैसे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आइए जानते हैं।

IRCTC 7 Jyotirling Yatra 2026 : भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए IRCTC समय-समय पर खास तीर्थ यात्राएं आयोजित करता है। इसी कड़ी में मई 2026 में 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के तहत 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा शुरू की जा रही है। यह यात्रा उन श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन मौका है, जो कम समय में कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं। करीब 11 रात और 12 दिनों की यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों तक जाएगी।

IRCTC 7 Jyotirling Yatra 2026  ज्योतिर्लिंग यात्रा का पैकेज लाया Irctc

ज्योतिर्लिंग यात्रा का पैकेज लाया Irctc

इन ज्योतिर्लिंगों के कर सकेंगे दर्शन

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (खंडवा), नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (द्वारका), सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (वेरावल), त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (नासिक), भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (पुणे) और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (छत्रपति संभाजीनगर) के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही द्वारकाधीश मंदिर और बेट द्वारका भी इस यात्रा का हिस्सा हैं।

End of Feed