IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया स्पेशल टूर पैकेज, घूम आएं बेंगलुरु और मैसूर, जानें खर्चा

IRCTC tour package 2025: अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं और लोकेशन को लेकर कंफ्यूज हैं तो अब आपकी ये कंफ्यूजन दूर होने वाली है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको बेंगलुरु और मैसूर घूमने का मौका मिल रहा है।

IRCTC Tour Package: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने BANGALORE & MYSORE SPECIAL नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बेंगलुरु और मैसूर घूमने का मौका मिल रहा है। बैंगलोर, जिसे आधिकारिक तौर पर बेंगलुरु के नाम से जाना जाता है, भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। बेंगलुरु को 'भारत की सिलिकॉन वैली' के रूप में जाना जाता है। दूसरी तरफ महलों के शहर के रूप में प्रसिद्ध मैसूर, दक्षिण भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। मैसूर पैलेस सहित अपने शानदार महलों, राजसी इमारतों, सुंदर उद्यानों, वृक्षों से लदी सड़कों के साथ, मैसूर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

3 दिन और 2 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 5 अगस्त 2025 को बैंगलोर रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/हवाई अड्डे से पिक-अप के बाद होटल में चेक-इन करें। दोपहर में लालबाग बॉटनिकल गार्डन जाएं और विविध वनस्पति प्रजातियों और प्रसिद्ध ग्लास हाउस के दीदार करें।

End of Feed