IRCTC: गोदावरी तीर्थ यात्रा, एक सफर कई दिव्य मंदिरों के दर्शन, 4 दिन की है ट्रिप

IRCTC: आईआरसीटीसी ने आपके लिए 4 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम GODAVARI TEMPLE TOUR है। इस पैकेज का कोड SHR029 है।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 4 दिन के इस टूर पैकेज का नाम GODAVARI TEMPLE TOUR है। 10 जुलाई 2026 को आपकी यात्रा लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन से रात 20:30 बजे शुरू होगी। सिकंदराबाद से ट्रेन रात 21:15 बजे (ट्रेन नंबर 12738, गौतमी एक्सप्रेस) पकड़कर आप रातभर सफर करेंगे। 10 जुलाई के अलावा भी आप आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। अगले दिन सुबह करीब 04:38 बजे राजमुंदरी स्टेशन पहुंचने पर आपको होटल ले जाया जाएगा। होटल में कुछ देर आराम और फ्रेश होने का समय मिलेगा।

Godavari Temple Tour

गोदावरी तीर्थ यात्रा (फोटो: AI)

इसके बाद आप अन्‍नवरम (लगभग 80 किमी) के दर्शन के लिए जाएंगे। शाम को वापस होटल लौटकर आराम करेंगे। फिर आप गोदावरी घाट और इस्कॉन मंदिर घूमने जाएंगे। रात में राजमुंदरी में ही ठहराव होगा। अगले दिन होटल से चेक-आउट करके आप अंतर्वेदी के लिए रवाना होंगे। यहां आप लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर और बीच के दर्शन करेंगे।

End of Feed