IRCTC: मालदीव जैसा फील देगी ये ट्रिप, समंदर की लहरों के बीच लें डिनर का मजा

IRCTC: समंदर की लहरों के बीच अगर आप शानदार छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 6 दिन की इस ट्रिप में आपको मालदीव जैसा फील मिल जाएगा।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके 6 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार आइलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। ये ट्रिप आपको बिल्कुल मालदीव जैसा फील देने वाली है। इस टूर पैकेज का नाम- 'SCENIC ANDAMAN WITH DINNER CRUISE' है। अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Andaman and Nicobar Tour package

मालदीव जैसा फील देगी ये ट्रिप (फोटो: AI)

पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही आईआरसीटीसी की टीम आपका स्वागत करेगी और होटल तक छोड़ देगी। दोपहर के भोजन के बाद आप कॉर्बिन्स कोव बीच घूमेंगे, जो नारियल के पेड़ों से घिरा बेहद खूबसूरत समुद्र तट है। इसके बाद आप ऐतिहासिक सेल्युलर जेल जाएंगे, जहां भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की यादें आज भी जीवित हैं। शाम को यहां होने वाला लाइट एंड साउंड शो देखेंगे, जो आजादी की कहानी को बेहद भावुक अंदाज में प्रस्तुत करता है। रात का ठहराव पोर्ट ब्लेयर में होगा।

End of Feed