IRCTC Package For Gangtok, Darjeeling: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में घूम आएं 3 सुदंर हिल स्टेशन, जानें-कीमत समेत सभी जरूरी जानकारी

IRCTC Package For Gangtok, Darjeeling: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के दौरान आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस मिलेगी। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

IRCTC Package For Gangtok, Darjeeling: भारत (India) में एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन (Hill Stations) है। पिछले कुछ सालों में लोग हिल स्टेशन पर काफी ज्यादा आ रहे हैं। हिल स्टेशन (Hill Station) का मौसम यहां आने वाले लोगों का दिल जीत लेता है। अगर आप अगले महीने हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हिल स्टेशन को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप एक साथ 1 नहीं 3 हिल स्टेशन घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस हिल स्टेशन का नाम A WINERTSCAPE OF GANGTOK AND DARJEELING EX CHENNAI (SMA30) है।

Gangtok, IRCTC Package For Gangtak, Darjeeling

IRCTC Package For Hill Stations: आईआरसीटीसी ने हिल स्टेशन को लेकर निकाला एयर टूर पैकेज।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 1 तारीख यानी 1 दिसंबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और चेन्नई से बागडोगरा आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा। इसके अलावा बाकी सफर नॉन एसी गाड़ी से होगा।

End of Feed