IRCTC: महाकाल महादर्शन पैकेज से करें उज्जैन की पवित्र यात्रा, 6 दिन की है ट्रिप, जानें डिटेल्स

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने महाकाल के भक्तों के लिए खास महादर्शन पैकेज लॉन्च कर दिया है। 6 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है जिसके लिए आपको बेहद कम खर्च करना होगा।

IRCTC: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र समय माना जाता है और इसी दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन धार्मिक यात्रा करने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने 6 दिन का बेहद शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'MAHAKAL MAHA DARSHAN' है। सावन में महाकाल मंदिर में सुबह की भस्म आरती और विशेष श्रृंगार का दृश्य बेहद दिव्य लगता है, जिसे देखने के लिए देशभर से लोग उज्जैन आते हैं। अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी बुधवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Package

महाकाल महादर्शन पैकेज (फोटो: AI)

दिन 1 (बुधवार): काचीगुड़ा से यात्रा की शुरुआत

शाम 4:30 बजे काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर- 12707 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जरिए आपकी यात्रा शुरू होगी। रात ट्रेन में सफर करते हुए बितानी होगी।

End of Feed