एंटरटेनमेंट और लग्जरी का डबल धमाका, मुंबई से हांगकांग-मकाऊ की जादुई यात्रा

IRCTC: अगर आप विदेश ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो हांगकांग और मकाऊ की ये ट्रिप आपके लिए परफेक्ट है, जहां शॉपिंग, फूड, नाइटलाइफ और शानदार नजारे सब कुछ एक साथ मिलता है।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी मुंबई से शुरू होने वाले सबसे रोमांचक इंटरनेशनल टूर पैकेज की शुरुआत करने जा रहा है। इस टूर पैकेज का नाम- 'ENCHANTING HONG KONG AND MACAU EX MUMBAI' है जिसमें आपको हांगकांग-मकाऊ की जादुई यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 7 दिन की ये मजेदार ट्रिप रहने वाली है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए हॉन्गकॉन्ग के लिए निकलना होगा।

IRCTC A Magical Hong Kong Macau

एंटरटेनमेंट और लग्जरी का डबल धमाका (फोटो: AI)

हॉन्गकॉन्ग पहुंचने के बाद टूर गाइड आपसे मिलेगा और होटल तक ले जाएगा। चेक-इन के बाद थोड़ा आराम कर सकते हैं। शाम को आप हॉन्गकॉन्ग का सिटी टूर करेंगे, जिसमें- स्टार फेरी राइड और एवेन्यू ऑफ स्टार्स शामिल हैं। यहां आप खूबसूरत सिंफनी ऑफ लाइट शो भी देखेंगे। रात का खाना भारतीय रेस्टोरेंट में मिलेगा।

End of Feed