IRCTC 3 States Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में घूम आएं तीन राज्य, 12 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत

IRCTC 3 States Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी, मावलिनॉन्ग, काजीरंगा, दिरांग, तवांग घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।

IRCTC 3 States Package: देश में पूर्वोत्तर के सभी राज्य (Northeast States) सुंदर है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने (Travel) के लिए आते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आप पूर्वोत्तर के कई राज्यों को एक ही टूर पैकेज में घूमें तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला, जिसमें आप पूर्वोत्तर के एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन राज्य एक साथ घूम पाएंगे। ये तीन राज्य हैं- अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THE GREEN ESCAPE - 3 STATES (EGH06) है। ये टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। टूर पैकेज इसी महीने की 30 तारीख को गुवाहाटी से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बाय रोड रहेगा, जिसमें आपको ट्रेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में कम से कम 6 लोग होने चाहिए।

End of Feed