IRCTC: जहां राम ने किया था लंका विजय, चलिए उस पवित्र भूमि की ओर, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने परिवार के साथ घूमने के लिए शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Sri Lanka Ramayana Yathra नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको उस पवित्र भूमि श्रीलंका की सैर करवाई जाएगी जहां भगवान राम ने लंका विजय किया था। कोलंबो-दांबुला-त्रिंकोमाली-कैंडी-नुवारा एलिया डेस्टिनेशन को इस टूर पैकेज के तहत कवर किया जाएगा जिसमें आपको श्रीलंका के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 29-07-2025 को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 03.05 बजे प्रस्थान। 04.35 बजे भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन होगा। एयरपोर्ट पर तरोताजा होने के बाद, नाश्ते के लिए पिक-अप और स्थानांतरण हेतु टूर गाइड आपको मिलेगा। इसके बाद दांबुला के लिए आपको प्रस्थान करना है।

End of Feed