विदेश यात्रा से पहले जान लें ये नियम, वियतनाम ने लागू किया बड़ा बदलाव

International Travel Guidelines: वियतनाम ने विदेशी यात्रियों के लिए नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब यात्रा से पहले हेल्थ डिक्लेरेशन भरना जरूरी होगा। जिससे यात्रा और सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके।

International Travel Guidelines: अब अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप खासकर वियतनाम घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। अब विदेश यात्रा करने वालों के लिए कुछ नए नियम आ गए हैं, खासकर वियतनाम जाने वालों के लिए। वियतनाम ने कहा है कि 1 जुलाई से हर विदेशी यात्री को यात्रा से पहले एक हेल्थ डिक्लेरेशन (स्वास्थ्य घोषणा पत्र) भरना जरूरी होगा। मतलब अगर आप वियतनाम जा रहे हैं, लौट रहे हैं या वहां से किसी और देश जा रहे हैं (ट्रांजिट), तो ये फॉर्म भरना पड़ेगा।

Vietnam travel rules

विदेश यात्रा से पहले जान लें ये नियम

क्या जानकारी देनी होगी?

यात्रा से 7 दिन के अंदर यह हेल्थ फॉर्म भरना होगा ये नियम सभी विदेशी यात्रियों पर लागू होगा। अभी पूरा प्लेटफॉर्म सामने नहीं आया है, लेकिन इसमें आपकी- हेल्थ से जुड़ी जानकारी, हाल की यात्रा की डिटेल और स्वास्थ्य स्थिति शामिल होगी। ये फॉर्म अंग्रेजी और वियतनामी भाषा में होगा।

End of Feed