बेहतरीन K-ब्यूटी से लेकर स्वादिष्ट भोजन, Korea Travel Fiesta ट्रैवलर्स के लिए खुशियों की सौगात

Korea Travel Fiesta, Korea Tourism Organization: नई दिल्ली में दिवाली से ठीक पहले पर्यटकों को तोहफा देते हुए 19-20 अक्टूबर को डीएलएफ एवेन्यू में कोरिया ट्रैवल फिएस्टा 2024 की घोषणा की गई है। इस कार्यक्रम में के-पॉप प्रदर्शन, के-ब्यूटी जोन, फोटो बूथ, सांस्कृतिक गतिविधियां और कोरियाई खाद्य क्षेत्र शामिल होंगे।

Korea Travel Fiesta नई दिल्ली या उसके आसपास अगर आप रहते हैं तो आपको लिए खुशखबरी है। कोरियाई संस्कृति, बिजनेस नेटवर्किंग और मनोरंजन का एक रोमांचक मिश्रण आपके लिए पूरी तरह से तैयार है। इस कार्यक्रम का नाम कोरिया ट्रैवल फिएस्टा है जो तीन दिनों तक चलेगा। इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर, 2024 को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में एक ट्रैवल मार्ट के साथ होगी, जिसके बाद 19-20 अक्टूबर को डीएलएफ एवेन्यू, साकेत में सांस्कृतिक समारोह भी आपका मनोरंजन करेगा।

मालूम हो कि 2017 में अपनी शुरुआत के बाद से ही कोरिया महोत्सव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है लोग यहां पर जमकर एन्जॉय करते हैं। यह आयोजन भारतीय ट्रैवलर्स को दक्षिण कोरियाई भागीदारों के साथ जुड़ने और यात्रा पेशकशों का पता लगाने का शानदार अवसर प्रदान करता है। यहां पर एन्जॉय करने के साथ ही आप विभिन्न प्रकार के प्रामाणिक कोरियाई खानों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

End of Feed