Independence Day Travel: 15 अगस्त पर बनाएं अमृतसर घूमने का प्लान, इन जगहों पर इतिहास और देशभक्ति एक साथ होगी फील

Independence Day Travel: 15 अगस्त 2026 पर अमृतसर का सफर देशभक्ति और इतिहास का अनोखा अनुभव दे सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर की कुछ खास जगहों पर घूमना भारत के संघर्ष और गौरव को करीब से महसूस करने का मौका है।

Independence Day Travel: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) पर अगर आप ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां यात्रा के साथ देश के इतिहास, बलिदान और देशभक्ति को करीब से महसूस किया जा सके, तो अमृतसर एक शानदार विकल्प है। पंजाब का यह ऐतिहासिक शहर आध्यात्मिक आस्था, स्वतंत्रता संग्राम की यादों और भारत-पाक सीमा की देशभक्ति से भरे माहौल का अनोखा संगम है। आज हम आपको अमृतसर की कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे जहां घूमना आपको देशभक्ति की भावना से सराबोर कर देगा।

Independence Day Travel

15 अगस्त पर अमृतसर घूमने का प्लान!

स्वर्ण मंदिर से करें दिन की शुरुआत

अमृतसर की यात्रा की शुरुआत Sri Harmandir Sahib यानी स्वर्ण मंदिर से करना खास अनुभव हो सकता है। सुबह का शांत वातावरण, सरोवर में मंदिर का सुनहरा प्रतिबिंब और गुरबाणी की मधुर ध्वनि मन को अलग ही सुकून देती है। यहां लंगर में सेवा और प्रसाद ग्रहण करना भी यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां की सजावट और श्रद्धालुओं की भीड़ माहौल को और खास बना सकती है।

End of Feed