Holi In Mathura-Vrindavan: होली पर जाएं मथुरा-वृंदावन, इन धर्मशालाओं में महिलाओं को मिलता है एकदम FREE रहना-खाना

Holi in Mathura-Vrindavan: अगर आप इस साल मथुरा या वृंदावन में होली खेलने का मन बना रही है, तो ये खबर आपके काम की है। मथुरा-वृंदावन में भगवान के दर्शन के साथ-साथ अब आपको रहना और खाना भी फ्री मिलने वाला है। इन जगहों पर ठहरने के लिए आप यहां दिए आश्रमों में जा सकते हैं।

Holi In Mathura-Vrindavan: देशभर में 25 मार्च को होली का त्योहार सेलिब्रेट होगा। बता दें, भारतभर में ही नहीं दुनियाभर में होली को पूरे जश्न के साथ मनाया जाता है। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां लोग जाने के लिए पूरे साल का इंतजार करते हैं। हम बात कर रहे हैं, मथुरा-वृंदावन होली की, जिसे हर साल बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इसमें फूलों वाली होली, लठमार होली और रंगों वाली होली जैसे कई तरह के महोत्स्व होते हैं। मथुरा-वृंदावन जैसी होली का मजा आपको कहीं नहीं मिल सकता। ऐसे में हर कोई यहां आने का प्लान बना रहा है। अगर आप भी यहां की होली के दीवाने हैं, और अपनी गर्ल गैंग के साथ यहां होली मनाना चाहती हैं, तो पहले यहां रहने के बारे में जान लें। यहां कुछ ऐसी धर्मशालाएं हैं, जहां आप फ्री में रह सकती हैं।

best ashram to stay free in mathura vrindavan during holi 2024

1) कृष्ण कुटीर वृंदावन

ये आश्रम उन महिलाओं के लिए है, जो वृंदावन में श्री कृष्ण के दर्शन करना चाहती हैं। यहां आपको सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण का पूरा फील आएगा।

पता- कृष्ण कुटीर, परिक्रमा मार्ग, वृंदावन

End of Feed