हिमाचल प्रदेश में बसा है स्वर्ग, भीड़-भाड़ से दूर इन 3 जगहों की करें यात्रा, ज्यादातर लोग हैं अनजान

Offbeat Destinations In Himachal: अगर आप परिवार के साथ या फिर अकेले हिमाचल की खूबसूरती का अनुभव बिना ज्यादा भीड़ के करना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। यहां 3 ऐसी जगहें और गतिविधियां हैं, जो हिमाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान आपको शांति और सुकून प्रदान कर सकती हैं।

Quiet Himachal Getaways: गर्मी का सीजन आते ही पर्यटक हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने का प्लान करने लगते हैं। हिमाचल अपने पहाड़ी दृश्य और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों को लुभाता रहा है। लेकिन शिमला, मनाली, और मसूरी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को अक्सर भीड़-भाड़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको 3 ऐसी जगहें और गतिविधियों के बारे में बताएंगे जो आपको भीड़ से राहत देने का काम कर सकती हैं।

होल्टा, कुल्लू: कुल्लू घाटी के पास स्थित होल्टा में आपको शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। ट्रैकिंग, कैम्पिंग और शांति की खोज में अगर आप यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो इस बार होल्टा, कुल्लू का रुख करें। हवा में ताजगी में आप यहां आसपास के पहाड़ों का खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं।

End of Feed