How To Reach Pushkar For Holi: दुनियाभर में फेमस है पुष्कर की 'कपड़ा फाड़' होली, आप भी बनिए इसका हिस्सा, कम खर्च में मिलेगा गजब का एक्सपीरियंस

How To Reach Pushkar For Holi 2024: अगर आप भी इस साल की होली को कुछ अलग ढंग से मनाना चाहते हैं, तो इस बार आपको भी पुष्कर जरूर जाना चाहिए। पुष्कर में होली को अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। अगर यहां की होली नहीं देखी तो समझ लीजिए आपने कुछ नहीं देखा।

How To Reach Pushkar For Holi 2024: होली के दिन जैसे-जैसे पास आ रहे हैं, वैसे लोगों ने इस दिन की तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर पर फेमस हो चुकी पुष्कर होली का अपना अलग ही अंदाज है। यहां के लोग होली को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। अगर आप भी इस साल की होली को कुछ अलग ढंग से मनाना चाहते हैं, तो इस बार आपको भी पुष्कर जरूर जाना चाहिए, क्योंकि अगर आपने यहां की होली नहीं देखी तो समझ लीजिए आपने कुछ नहीं देखा। होली को और मजेदार बनाने के लिए दोस्तों के साथ यहां एक छोटा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। चलिए आपको इस शहर की होली से जुड़ी कुछ मजेदार बातें बताते हैं।

How To Reach Pushkar Rajasthan For Holi Celebration

वराह घाट और ब्रह्म चौक की होली

राजस्थान के एक छोटे से शहर पुष्कर की पहचान या तो उसकी संस्कृति, वहां की खूबसूरत जगहों या फिर वहां की होली से की जाती है। हर साल यहां इस त्योहार के दिन देशी से लेकर विदेशी पर्यटकों की लाखों में संख्या जुड़ती है। इस शहर के वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर होली आयोजन होता है, यहां लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इन दोनों ही जगहों पर आपको विदेशी पर्यटक स्थानीय लोगों के साथ जमकर होली खेलते हुए नजर आ जाएंगे। साथ ही डीजे की धुन लोगों को और मदहोश कर देती है।

विश्व प्रसिद्ध है कपड़ा फाड़ होली

पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इस शहर की होली खेलने के लिए यहां लोगों की पहले से भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। यहां स्थानीय लोगों के साथ विदेशी पर्यटक रंग और गुलाल के साथ जमकर होली खेलते हैं। इस दौरान कपड़ा फाड़ने की लोगों में एक अनोखी होड़ सी मचती है। ऐसा दिलचस्प नजारा देखने के लिए लोग सुबह से ही अपने घरों की बालकनी और छतों पर बैठ जाते हैं।

लस्सी का स्वाद और संगीत की धुन

पुष्कर में होली के त्योहार की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पार्टी सुबह 10 बजे शुरू होती है और शाम 5 बजे तक चलती है। सबसे अच्छी बात इस शहर की होली की ये रहती है कि यहां नशा या अल्कोहल शामिल नहीं होता। भांग यहां का स्थानीय पेय है, जो लस्सी या ठंडाई में मिलाया जाता है। यहां आने वाला हर इंसान पुष्कर की होली का दीवाना बन जाता है।

पुष्कर कैसे पहुंचे -

1) हवाई अड्डे से पुष्कर

पुष्कर में कोई हवाई अड्डा नहीं है, और निकटतम हवाई अड्डा जयपुर में है जो सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशन से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जयपुर हवाई अड्डे से आप पुष्कर के लिए टैक्सी और बस ले सकते हैं। जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (JAI) से पुष्कर की दूरी 130 किमी है।

2) ट्रेन से पुष्कर

पुष्कर में एक रेलवे स्टेशन है, लेकिन इस स्टेशन पर केवल इंटर स्टेट ट्रेनें ही रुकती हैं। पास का प्रमुख स्टेशन अजमेर है और मेट्रो शहरों के साथ-साथ दूर के डेस्टिनेशन की ट्रेनें भी अजमेर से जुड़ती हैं। यह स्टेशन सड़क मार्ग से पुष्कर से आधे घंटे की दूरी पर मौजूद है।

3) सड़क मार्ग से पुष्कर

पुष्कर राजस्थान के अन्य शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, और राष्ट्रीय राजमार्ग 48 और 58 पुष्कर से होकर गुजरता है जो इसे जयपुर और अजमेर शहर से जोड़ता है। पुष्कर जाने के लिए सड़क यात्रा सबसे सुविधाजनक तरीका है। पुष्कर पहुंचने के लिए आप टैक्सी किराए पर ले सकते हैं या अपने शहर से निजी/राज्य पर्यटन बसें ले सकते हैं।

End of Feed