एक यादगार पहाड़ी सफर का करें प्लान, 5 दिन का हिमालयन एस्केप

Himalayan Travel Guide: मन, शरीर और आत्मा को तरोताजा करने के लिए इस बार आप हिमालयन एस्केप का ट्रैवल प्लान कर सकते हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, ताजी हवा और शांत वातावरण आपको सबकुछ हिमालय की वादियों में मिल जाएगा। सोलो ट्रिप या फिर दोस्तों और परिवार के साथ आप यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

Adventure In Himalayas: शहर की भागम-भाग से राहत पाने के लिए हिमालय से बेहतर शायद ही आपको कोई जगह मिले। ऐसे में वक्त निकालकर आप अपनी यात्रा का प्लान कर सकते हैं। यहां हमने एक बेहतरीन हिमालयन एस्केप प्लान बनाया है जिसे आप 4 से 5 दिन के भीतर एक्सप्लोर कर सकते हैं। ताउम्र ना भूल पाने वाले अनुभव के लिए आप कुछ इस प्रकार यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

सफर की शुरुआत: दिल्ली/चंडीगढ़ से बस, टैक्सी या फिर फ्लाइट के द्वारा मनाली पहुंचें जहां पहुंचकर हडिंबा देवी मंदिर दर्शन, मनु मंदिर और वशिष्ठ कुंड में स्नान और मॉल रोड पर लोकल खरीदारी का लुत्फ उठाएं। रात भर मनाली में ठहराव के बाद सोलांग वैली और रोहतांग पास की यात्रा करें।

End of Feed