Udupi Tourist Places: यात्रा के दौरान यूनीक और कुछ अलग हटकर ट्राय करना चाहते हैं तो कर्नाटक का थॉम्बट्टू वॉटरफॉल (Thombattu Waterfall) आपका इंतजार कर रहा है। स्थानीय रूप से Irkigedde Falls या Abbi Gundi Falls के नाम से जाना-जाने वाला ये शांत, कम-भीड़ वाला प्राकृतिक जलप्रपात उडुपी जिले (कर्नाटक) में स्थित है। गौर करने वाली बात ये है कि हाल ही रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म कंतारा चैप्टर 1 के कुछ दृश्य यहीं फिल्माए गए हैं।
Thombattu Waterfall Udupi
क्यों जाएं: यह एक मल्टी-स्टेप जलप्रपात है। यहां पानी कई हिस्सों और अलग-अलग ऊंचाइयों से गिरता है जो अपने आप में मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा होता है। ट्रैकिंग व प्रकृति प्रेमियों के लिए भी ये जगह जन्नत से कम नहीं है। शोर-शराबे से दूर यहां यात्रा के दौरान आप यहां पेड़ों, वृक्षों और नदियों का मिलन देख सकते हैं।
क्या करें वहां: मल्टी-स्टेप पानी के झरने बहुत खूबसूरत लगते हैं वहां आप फोटो-शूट कर सकते हैं। ट्रेल के दौरान जंगल का अनुभव लें, पास के गांवों के स्थानीय जीवन का अनुभव करें, आसपास के अन्य प्राकृतिक स्थान (जैसे जंगल, अन्य वॉटरफॉल्स) को भी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल करें।
सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से फरवरी का समय यहां यात्रा का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। इस टाइम दृश्य अधिक मनोहारी होते हैं। यात्रा से पहले ध्यान दें कि वर्षा के तुरंत बाद या भारी बारिश के दौरान जाने से जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में मौनसन अपडेट जानकर ही यात्रा का प्लान करें।
कैसे पहुंचें: उडुपी से लगभग 60 किमी (लगभग) जंगल मार्ग के माध्यम से यहां पहुंचा जा सकता है। उडुपी से टैक्सी/बाइक द्वारा थॉम्बट्टू गांव तक पहुंचे वहां से थोड़ी ट्रेकिंग करके आप यहां पहुंच जाएंगे।
