भीड़ की टेंशन लिए बना लें Mahakumbh 2025 का प्लान, हेलीकॉप्टर से जाएं त्रिवेणी संगम, सिर्फ इतना होगा खर्चा

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप प्रयागराज में महाकुंभ का हिस्सा बनने का प्लान कर रहे हैं लेकिन लोगों की भीड़ से परेशान हैं तो आपकी चिंता गायब होने वाली है। अब आप पैदल चलने की परेशानी के बिना त्रिवेणी संगम की यात्रा कर सकते हैं।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 45 दिनों के लिए महाकुंभ मेला चल रहा है। रोजाना भक्तों का भारी जमावड़ा त्रिवेणी संगम की यात्रा कर रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए अब अच्छी खबर सामने आई है। ये खबर उन पर्यटकों के लिए और भी ज्यादा खास है जो लंबी सैर नहीं करना चाहते और अत्यधिक भीड़ से बचना चाहते हैं। महाकुंभ 2025 में अब एक हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है जो लोगों को हवाई अड्डे से सीधे त्रिवेणी संगम तक पहुंचा रही है।

बिना पैदल चले लगा आओ डुबकी: अगर आप महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ से भयभीत हैं, तो निश्चित तौर पर अब आपको प्रसन्नता होगी। मालूम हो कि यह सेवा उत्तर प्रदेश इको-टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड और फ्लाई ओला ने मिलकर शुरू की है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में बताया गया है, इस सेवा की मदद से श्रद्धालु बिना पैदल चले पवित्र नदी में डुबकी लगा सकेंगे।

End of Feed