दुनिया का अनोखा हरा बीच, जहां रेत का रंग देखकर रह जाएंगे हैरान

Hawaii Green Beach: अगर आपको बीच डेस्टिनेशन पसंद है और आप किसी यूनीक जगह की तलाश में हैं तो पापाकोलिया बीच (Papakōlea Beach) की यात्रा आपको हैरान कर देगी।

Hawaii Green Beach: अगर आपने अब तक सिर्फ सफेद, सुनहरी या काले रंग की रेत वाले बीच देखे हैं तो हवाई का पापाकोलिया बीच (Papakōlea Beach) आपको पूरी तरह चौंका देगा। पापाकोलिया बीच इस बात का शानदार उदाहरण है कि प्रकृति कितने अनोखे चमत्कार कर सकती है। दुनिया के सबसे दुर्लभ समुद्र तटों में शामिल यह बीच सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक धरोहर भी है। इसे हरी रेत का बीच भी कहा जाता है क्योंकि यहां की रेत का रंग हरा (ऑलिव ग्रीन) दिखाई देता है। यह कोई कैमरे का कमाल या रोशनी का भ्रम नहीं है, बल्कि यह रंग पूरी तरह प्राकृतिक है। यही वजह है कि यह दुनिया के बेहद दुर्लभ चार ग्रीन सैंड बीचों में शामिल है।

Hawaii Green Beach

दुनिया का अनोखा हरा बीच

आखिर इस बीच की रेत हरी क्यों है?

पापाकोलिया बीच रेत का हरा रंग ओलिविन (Olivine) नाम के एक खास ज्वालामुखीय खनिज की वजह से है। इस खनिज में आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे इसका रंग हरा दिखाई देता है। जब आप इस बीच पर पहुंचते हैं तो ऐसा लगता है मानो किसी ने पूरी रेत पर हरे रंग की चादर बिछा दी हो।

End of Feed