Gurugram Tourism Places: अगर आप गुरुग्राम या फिर इसके आसपास रहते हैं तो यहां हम आपको एक ऐसी शानदार जगह के बारे में बताएंगे जहां कम समय में पहुंचकर आप चिलआउट कर सकते हैं। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित लेपर्ड ट्रेल शहर की भागम-भाग से दूर शांति पाने के लिए शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो अरावली पहाड़ियों की गोद में बसा हुआ है।
Leopard Trail Gurugram
कैसे पहुंचे
दिल्ली या गुरुग्राम से अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो फिरLeopard Trail, Leopard Trail Gurugram, Gurugram tourism, Gurugram tourism places, Gurgaon nature trails, Leopard Trail adventure गूगल मैप्स में "Leopard Trail Gurgaon" डालें आप आसानी से यहां पहुंच जाएंगे। सड़क मार्ग से यात्रा करना आपको शानदार अनुभव दे सकता है। सड़कें पक्की हैं, लेकिन ट्रेल का रास्ता कच्चा है ऐसे में थोड़ी सावधानी की जरूरत है। हुडा सिटी सेंटर इसके निकटतम मेट्रो स्टेशन है।
यहां क्या कर सकते हैं
सनराइज/सनसेट फोटोग्राफी के लिए ये जगह बेस्ट है। ट्रेल के पास आपको 2 किफायती ढाबे मिल जाएंगे जहां आप स्वादिष्ट खाने का मजा उठा सकते हैं। बर्ड वॉचिंग, साइक्लिंग, ट्रेकिंग / हाइकिंग भी आप यहां कर सकते हैं।
घूमने का सही समय
मानसून में (जुलाई-सितंबर) के महीने में यहां हरियाली बहुत सुंदर दिखती है। पथ फिसलन भरा हो सकता है लेकिन, यह समय घूमने के लिए उपयुक्त है। अगर आप अप्रैल से जून के वक्त गर्मी में ट्रैवल कर रहे हैं तो सुबह-सुबह जाना यहां बेस्ट है। अक्टूबर से मार्च ठंडा मौसम और घूमने के लिए आदर्श होता है।
सावधानियां
जंगल क्षेत्र में जाने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। लेपर्ड (तेंदुआ) यहां पर आपको दिख सकते हैं। प्लास्टिक या कूड़ा न फैलाएं क्योंकि यह एक इको-सेंसिटिव जोन है। अंधेरा होने से पहले लौटना बेहतर रहता है।
