Gurgaon Road Trip: गुड़गांव में रहने वाले अक्सर शहर की चिल्चम-चिल्ली से राहत पाने के लिए ऐसी जगह की तलाश में होते हैं जहां कम टाइम में पहुंचा जा सके। हम आपको उन्हीं जगहों से रुबरु कराएंगे जहां आप वीकेंड पर बेहद कम टाइम में जा सकते हैं। ये जगह आपके बजट में भी होगी ऐसे में आप इन शानदार ट्रिप्स का प्लान बना सकते हैं। अगर आप गुड़गांव में या उसके आसपास रहते हैं तो यहां से 1 या 2 दिन का भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
Gurgaon Road Trip
आगरा: गुड़गांव से तकरीबन 3-4 घंटे की दूरी पर आगरा स्थित है। आगरा भारत से ही नहीं बल्कि विश्व भर से पर्यटकों का ध्यान खींचता है। आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी आप जा सकते हैं। इसके अलावा यहां नाइटआउट के लिए भी कई शानदार कैफे हैं जहां आप एन्जॉय कर सकते हैं।
जयपुर: पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर गुड़गांव से 5-6 घंटे की दूरी पर स्थित है। आमेर किला, हवामहल, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं इसके अलावा राजस्थानी संस्कृति को करीब से समझने के लिए आप जयपुर का रुख कर सकते हैं।
नैनीताल: अगर आप गुड़गांव के पास किसी हिल स्टेशन जाना चाहते हैं तो नैनीताल का रुख कर सकते हैं। नैनीताल गुड़गांव से लगभग 7-8 घंटे की दूरी पर बसा है। नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, तिकोनिया गार्डन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
