दक्षिण भारत देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। दक्षिण भारत खूबसूरत पर्यटन स्थलों, मंदिरों, चर्चों और अपने आकर्षित बीच के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दक्षिण भारत में कई ऐसी इमारतें हैं 500 से भी पुरानी है। दक्षिण भारत में कई ऐसी झील, झरने, तालाब और नदियां हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अगर आप बारिश के इस मौसम में दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कूर्ग, कर्नाटक
कूर्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कर्नाटक का यह छोटा सा शहर अपने कॉफी के बागानों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कॉफी बागान के अलावा यहां नामड्रोलिंग मठ, इरुप्पु फॉल्स घूमने की फेमस जगहें हैं। आप यहां फैमिली के साथ आ सकते हैं। वहीं न्यूली वेड कपल्स यहां हनीमून भी प्लान कर सकते हैं।
कोच्चि, केरल
कोच्चि दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। फोर्ट कोच्चि, चेराई बीच, मट्टनचेरी पैलेस, सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च, परदेसी सिनेगॉग आदि यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं। यहां आपका एक बेहतरीन फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
हैदराबाद, तेलंगाना
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद, एक बेहद खूबसूरत शहर है। ये जगह मुख्य रूप से आईटी हब के तौर पर जाना जाता है। लेकिन पर्यटकों के बीच ये काफी फेमस है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत पर्यटक स्थल है। गोलकुंडा किला, सालार जंग संग्रहालय, हुसैन सागर झील, चौमहल्ला पैलेस, रामोजी फिल्म सिटी आदि यहां के मुख्य आकर्षण हैं। ऐसे में जब भी यहां जाए तो इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।
