Family Friendly Travel Destinations: परिवार के साथ ट्रिप का प्लान कर रहे हैं और कुछ हटके, मजेदार और सुरक्षित रोमांचक स्थलों की तलाश हैं तो इन 4 जगहों को आप अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये 4 अनोखी फैमिली फ्रेंडली एडवेंचर ट्रैवल डेस्टिनेशन्स हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है।
Family Friendly Travel Destinations (फोटो-canva)
ऋषिकेश: उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन ऋषिकेश को इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल किया गया है। रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, योगा के लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। एडवेंचर और शांति दोनों की खोज में पर्यटक यहां जाते हैं।
कुर्ग: कर्नाटक में स्थित कुर्ग को इस लिस्ट में नंबर 2 पर शामिल किया गया है। बटरफ्लाई पार्क, डबारे एलीफैंट ट्रेनिंग सेंटर यहां पर मौजूद है जो बच्चों को खासा पसंद आती है। हरियाली, जंगल और शांत वातावरण के लिए आप यहां जा सकते हैं।
दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग हिल स्टेशन को इस लिस्ट में नंबर 3 पर शामिल किया गया है। खिलौना ट्रेन और चाय बागानों की दुनिया आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। प्राकृतिक सुंदरता और बच्चों को लुभाने वाली ट्रेन यात्रा के लिए आप यहां जा सकते हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप: स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, सेल बोटिंग कुछ ऐसी एक्टिविटी हैं जो आप यहां कर सकते हैं। सेलुलर जेल लाइट शो, समुद्री म्यूजियम बच्चों के लिए परफेक्ट है। पानी के खेल और द्वीपों की खोज के लिए आप यहां जा सकते हैं।
