हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों की गोद में बसा है ये सीक्रेट हिल स्टेशन, 130 साल पहले हुई थी खोज

Himachal Pradesh Hill Station: शहर की भागम-भाग से राहत पाने और हिल स्टेशन पर प्राकृतिक सुंदरता का मजा लेने के लिए अक्सर पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रुख करते हैं। शिमला मनाली तो आप कई बार गए होंगे लेकिन, इस बार अपनी बकेटलिस्ट में इस सीक्रेट हिल स्टेशन को शामिल करें।

Himachal Pradesh Hill Station: धर्मशाला से लेकर मनाली तक हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के एक्सप्लोर करने के लिए तमाम हिल स्टेशन मौजूद हैं। अक्सर पर्यटक शांति की तलाश में इन हिल स्टेशनों का रुख करते हैं लेकिन, भीड़-भाड़ की वजह से हिमाचल के इन हिल स्टेशनों पर उन्हें वो वाइब नहीं मिलती जिसकी उन्हें तलाश रहती है। ऐसे में हम आपको ऐसे सीक्रेट हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अब भारत से ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी काफी पसंद कर रहे हैं।

हिमाचल के इस खूबसूरत हिल स्टेशन का नाम चैल है। 130 साल पहले पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने इस हिल स्टेशन को खोजा था। प्रकृति के बीच बसे इस हिल स्टेशन की खूबसूरती ऐसी है जो विदेशी पर्यटकों को भी अपना दीवाना बना देती है।

End of Feed