Mahabaleshwar Travel Guide: यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन हमेशा से ही घुमक्कड़ लोगों की चाह रही है। प्रकृति की गोद में कुछ दिन बिताना चाहते हैं और भीड़ से हटकर घूमने के लिए अगर आप किसी गंतव्य की तलाश में हैं तो इस बार महाराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन महाबलेश्वर आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। ठंडी हवाओं, हरे-भरे जंगलों और शानदार घाटियों के लिए ये हिल स्टेशन फेमस है। महाबलेश्वर यात्रा के दौरान खाने-पीने से लेकर ठहरने की जानकारी तक सबके बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है जिसे जानकर आप भी फटाफट से ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।
Mahabaleshwar Maharashtra (photo: canva)
यात्रा के दौरान आपको घने जंगल और घाटियों का शानदार दृश्य देखने को मिलेगा। इसके अलावा आप वेनस फॉल्स, कृष्णा गंगा मंदिर, महाबलेश्वर मंदिर, प्रिंस ऑफ वेल्स प्वाइंट, पाथर्डेश और पंचगनी जाना बिल्कुल ना भूलें। अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां घूमने का बेस्ट टाइम होता है क्योंकि इस दौरान मौसम सुखद और सुहावना होता है।
खाने-पीने की आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। तमाम विकल्प जैसे चाट, भेल, और वड़ा जो लोकल स्ट्रीट फूड हैं उन्हें आप ट्राय कर सकते हैं। पूरनपोली, वड़ा-पाव, मिसल-पाव और भाजी-पोळी का स्वाद लेना ना भूलें। रहने की बात करें तो होमस्टे से लेकर होटल तक आपको सबकुछ यहां स्टे के लिए मिल जाएगा।
ऑनलाइन वेबसाइट्स जैसे मेकमाईट्रिप, बुकिंग.कॉम आदि का उपयोग कर बजट के हिसाब से आप बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि महाबलेश्वर के निकटतम हवाई अड्डा पुणे (लगभग 120 किलोमीटर दूर) में स्थित है। रेलमार्ग से अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो जान लें कि नजदीकी रेलवे स्टेशन पुणे ही है। सड़क मार्ग का चुनाव करते हैं तो जान लें कि मुंबई, पुणे और नासिक से यहां के लिए नियमित बसें चलती हैं। मुंबई से लगभग 263 किलोमीटर दूरी पर महाबलेश्वर बसा हुआ है।
