पचमढ़ी की ठंडी वादियां और भोपाल की रौनक, एक ट्रिप में मिलेगा डबल मजा

Madhya Pradesh Tour: मध्य प्रदेश की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए आईआरसीटीसी का ये 6 दिन का शानदार टूर पैकेज बेहद खास है। इस यात्रा में आपको तमाम खूबसूरत जगहों की यात्रा का मौका मिलेगा।

Madhya Pradesh Tour: भोपाल की ऐतिहासिक विरासत से लेकर सांची के विश्व प्रसिद्ध स्तूप तक की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने 6 दिन का एक बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'HEART OF MP-BHOPAL-PACHMARHI ESCAPE' है। यह ट्रिप इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, पुरातत्व और प्रकृति का खूबसूरत मेल है। परिवार, दोस्तों या ग्रुप के साथ घूमने वालों के लिए इस टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है।

Madhya Pradesh Tour

आईआरसीटीसी टूर पैकेज

लखनऊ से भोपाल पहुंचकर शहर की सैर (31 अगस्त 2026)

यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होगी। फ्लाइट सुबह 10:45 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। एयरपोर्ट से होटल ले जाया जाएगा, जहां चेक-इन के बाद कुछ देर आराम किया जा सकता है। शाम को भोपाल की खूबसूरती देखने के लिए अपर लेक यानी बड़े तालाब का रुख करेंगे। यहां शाम का नजारा काफी खूबसूरत होता है। झील के आसपास कुछ समय बिताने के बाद होटल वापस लौटेंगे। रात में डिनर के बाद भोपाल में ही ठहराव होगा।

End of Feed