कश्मीर और हिमाचल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा जन्नत सा नजारा, आप भी देंखें नजारे

First Snowfall of Season in India : देश के कुछ इलाकों में अक्टूबर की शुरुआत में ही ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के इलाकों में बर्फबारी के नजारे देखने को मिले। इस बीच यहां पहुंचे पर्यटकों को नेचर का शानदार नजारा देखने को मिला। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

First Snowfall of Season in India : अक्टूबर के शुरुआत में ही देश के कुछ पहाड़ी इलाकों में सर्दियों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सीजन की पहली बर्फबारी ने हिल स्टेशनों को वंडरलैंड में तब्दील कर दिया है। चारों तरफ फैली बर्फ की सफेद चादर और ठंडी हवाएं लोगों के मन को खूब लुभा रही हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे यहां पहुंचे पर्यटकों को काफी शानदार नजारे देखने को मिल रहे हैं। यह शानदार नजारा देखने के साथ फोटो और वीडियो शूट भी कर रहे हैं। यदि आप भी इन खूबसूरत नजारों को सामने से देखना चाहते हैं, तो आपको भी इन जगहों पर जाने का प्लान बना लेना चाहिए।

first Season snowfall in india

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बर्फबारी के बाद शानदार नजारा देखने को मिला। बर्फबारी के बाद इलाका चारों ओर सफेद रंग में डूब गया। हालांकि पर्यटकों के लिए ये बर्फबारी खूब लुभाने वाली है। ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए बांदीपोरा एक आदर्श पर्यटन स्थल है। यहां एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील (वुलर झील) भी मौजूद है। बर्फबारी के शानदार नजारे देखने के लिए आप बांदीपोरा जाने का प्लान बना सकते हैं।

End of Feed