शाही राजस्थान से महाकाल की नगरी तक, यादगार यात्रा के लिए हो जाएं तैयार

IRCTC Tour Package: घूमने का मजा तभी पूरा होता है जब उसमें संस्कृति, इतिहास और आस्था तीनों का संगम हो।भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत दिव्य राजस्थान के साथ उज्जैन यात्रा का मौका मिल रहा है। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने 'DIVINE RAJASTHAN WITH UJJAIN YATRA' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 12 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 मार्च 2026 को सूरत के अलावा भी तमाम डेस्टिनेशन हैं जहां से आप अपनी सहूलियत के हिसाब से ट्रेन पकड़ सकते हैं। सबसे पहले उदयपुर पहुंचेंगे जहां थोड़ा फ्रेश होकर घूमने निकलेंगे। यहां आप सिटी पैलेस उदयपुर और जगदीश मंदिर देखेंगे। रात को उदयपुर में ही रुकेंगे। उदयपुर पर्यटकों को खासा लुभाता है। फोटोग्राफी के शौकीन पर्यटकों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

Divine Rajasthan

यादगार यात्रा के लिए हो जाएं तैयार

दोपहर के बाद आसपास की जगहों का डे ट्रिप रहेगा। इसमें एकलिंगजी मंदिर, नाथद्वारा मंदिर और स्टैच्यू ऑफ बिलीफ (दुनिया की सबसे ऊंची शिव मूर्ति) के दर्शन करेंगे। इसके बाद उदयपुर रेलवे स्टेशन से अजमेर के लिए रात की ट्रेन पकड़ेंगे। अजमेर की यात्रा आपको पूरी तरह से तरोताजा करने में मदद कर सकती है।

End of Feed