भारतीयों के लिए इंटरनेशनल टूर हुआ बेहद सस्ता , 6 दिन की है ट्रिप, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package: मार्च में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी का यह शानदार टूर पैकेज विदेश घूमने का सुनहरा मौका दे रहा है। इस पैकेज को विशेष रूप से कम बजट में ज्यादा से ज्यादा घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया गया है। 6 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आपको तमाम तरह की सुविधाएं भी मिल रही हैं।

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया और सिंगापुर के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'HOLI SPECIAL-SINGAPORE & MALAYSIA EX LUCKNOW' रखा गया है।

Singapore and Malaysia with IRCTC Tour Package

इंटरनेशनल टूर हुआ बेहद सस्ता

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 12 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरें। शाम 4 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। यहां जरूरी जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगली उड़ान से मलेशिया की राजधानी के लिए रवाना होंगे। सुबह करीब 7 बजे कुआलालंपुर पहुंचेंगे। वहां पहुंचकर प्रवेश से जुड़ी सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। बाहर निकलते ही आपका स्वागत स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा किया जाएगा, जो आपको वाहन से होटल तक लेकर जाएंगे। होटल में जल्दी कमरा मिल जाएगा ताकि आप आराम कर सकें। दोपहर के भोजन के बाद शहर घूमने के लिए निकलेंगे।

End of Feed