गुजरात में कहां घूमने पहुंचे दिलजीत दोसांझ? जानें क्यों खास है ये जगह, जहां हैं हजारों सीढ़ियां और प्राचीन मंदिर

गुजरात घूमने जा रहे हैं तो गिरनार पर्वत को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। दिलजीत दोसांझ भी यहां दर्शन करने पहुंचे थे। जानिए इस जगह की खासियत।

गुजरात घूमने का प्लान बनाते समय ज्यादातर लोगों के दिमाग में सोमनाथ, द्वारका और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसी जगहें आती हैं। लेकिन यहां एक ऐसी जगह भी है, जहां धर्म, इतिहास और रोमांच तीनों का अनुभव एक साथ मिलता है। हम बात कर रहे हैं जूनागढ़ के पास स्थित गिरनार पर्वत की। हाल ही में पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी यहां दर्शन करने पहुंचे थे। उनकी यात्रा का वीडियो सामने आने के बाद यह जगह एक बार फिर चर्चा में है। आइए जानते हैं गिरनार पर्वत की खासियत और यहां घूमने से जुड़ी जरूरी बातें।

Diljit Dosanjh Visits Girnar Mountain

दिलजीत दोसांझ की धार्मिक यात्रा (फोटो: AI)

कहां स्थित है गिरनार पर्वत?

गिरनार पर्वत गुजरात के जूनागढ़ शहर के पास स्थित है। यह राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। इसकी खास बात यह है कि यहां हिंदू और जैन दोनों धर्मों के कई प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। पहाड़ की ऊंची चोटियां, चारों तरफ फैली हरियाली और पत्थरों से बने रास्ते इस जगह को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। गिरनार को सिर्फ धार्मिक नजरिए से ही नहीं देखा जाता, बल्कि यह प्रकृति और ट्रेकिंग पसंद करने वाले लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पहाड़ पर लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है। यही वजह है कि इस यात्रा को आस्था के साथ-साथ शारीरिक क्षमता की परीक्षा भी माना जाता है।

End of Feed