City Of 100 Island: राजस्थान में मिला मिनी मालदीव्स, 100 टापूओं वाले शहर की खूबसूरती देख उड़ेंगे होश, झील-जंगल के बीच गुजार लें कुछ दिन

City Of 100 Island in Rajasthan India : घूमने फिरने के शौकीन हैं, और मालदीव्स जैसी जगह पर विजिट करने का सपना देखते हैं। तो कम बजट राजस्थान के मालदीव्स की सैर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। देखें राजस्थान का ऐसा शहर जहां हैं 100 टापू, झील, जंगल.. जहां के नजारे आपका दिल जीत लेंगे।

City Of 100 Island in Rajasthan India : घूमने फिरने के शौकीन हैं और इन छुट्टियों में कोई बीच, जंगल वाली सुंदर सी जगह पर विजिट करने का मन है। लेकिन बजट वाली दिक्कत है, तो ऐसे में भारत के मालदीव्स की ट्रिप प्लान करना बेस्ट हो सकता है। राजस्थान की रेती के बीच में एक ऐसी जगह है, जहां आपको 100 टापू, झील, जंगल मिलेंगे कि आपको जन्नत सा अनुभव होगा। यहां देखें आखिर कौन सी जगह है वो, जहां आप कम बजट में सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं। परिवार तो दोस्तों के साथ जाने के लिए ये वाली जगह एकदम ही बेस्ट हो सकती है। देखें इस जगह से जुड़ी सारी जानकारी यहां -

city of 100 islands in India

राजस्थान का मालदीव्स

राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के माही बांध बैक वॉटर के पास मौजूद चाचा कोटा नाम के गांव के आसपास करीब करीब 100 से ज्यादा टापू हैं। इसे सौ द्वीपों का शहर, सौ झरनों का शहर और लोढ़ी काशी जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। जो इन दिनों ट्रेवलर्स के लिए टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनी हुई है। राजस्थान के इस खूबसूरत शहर को मालदीव्स या चेरापूंजी से कम्पेयर किया जाता है। इस जगह पर राजस्थान की सबसे ज्यादा बारिश होती है, और यहां की सुंदरता बेशक आपका मन मोह लेगी।

End of Feed