Chocolate Tourism: अगर आपको चॉकलेट बेहद पसंद है और आप चॉकलेट देखते ही खुद को रोक नहीं पाते, तो इन्हें सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर करने की बजाए ऐसी जगह घूमने का प्लान बनाइए, जहां चॉकलेट सिर्फ खाने को नहीं बल्कि उसके बनने की पूरी कहानी और अनुभव भी आपको मिलता है। इसे ही आजकल चॉकलेट टूरिज्म कहा जाता है। आइए जानते हैं दुनिया की 5 ऐसी जगहों के बारे में, जहां हर चॉकलेट लवर को जिंदगी में एक बार जरूर जाना चाहिए।
दुनिया की सबसे मशहूर चॉकलेट डेस्टिनेशन्स (फोटो: Instagram)
1. लिंड्ट होम ऑफ चॉकलेट, स्विट्जरलैंड
यहां दुनिया के सबसे ऊंचे इंडोर चॉकलेट फाउंटेन में से एक मौजूद है जहां घूमने का आप प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा कई इंटरैक्टिव एग्जीबिशन, लाइव डेमो और चॉकलेट बनाने की पूरी प्रक्रिया यहां देखने को मिलती है। यहां पहुंचकर ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी फैंटेसी वाली चॉकलेट की दुनिया में आ गए हों। बच्चों के साथ घूमने के लिए भी ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।
2- चोको-स्टोरी ब्रूज, बेल्जियम
बेल्जियम को दुनिया की बेहतरीन चॉकलेट के लिए जाना जाता है। चोको-स्टोरी म्यूजियम जाकर आपको पता चलेगा कि चॉकलेट की शुरुआत मायन सभ्यता से कैसे हुई और यह आज की मॉडर्न चॉकलेट कैसे बनती है। अगर आपको प्रालिन चॉकलेट पसंद है, तो यह जगह आपके लिए किसी सपने से कम नहीं है।
3- सिते डु चॉकलेट वालरोना, फ्रांस
यहां चॉकलेट टेस्टिंग सेशन, पेस्ट्री वर्कशॉप और गाइडेड टूर का मजा लिया जा सकता है। फ्रांस के मशहूर चॉकलेट ब्रांड वालरोना द्वारा यह सेंटर बनाया गया है। यहां आपको सिर्फ चॉकलेट खाने का ही नहीं, बल्कि उसके अलग-अलग फ्लेवर और उसे बनाने की बारीकियां भी समझने को मिलेंगी। फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो ये जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
4- म्यूजेउ दे ला शोकोलाता, स्पेन
स्पेन का यह म्यूजियम पहले एक धार्मिक भवन हुआ करता था। अगर आप अनोखा अनुभव चाहते हैं तो यहां घूमने जा सकते हैं। आज यह चॉकलेट प्रेमियों का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है जहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं। यहां चॉकलेट से बनी शानदार मूर्तियां लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचती हैं। अगर आप कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो यहां होने वाली चॉकलेट वर्कशॉप में भी हिस्सा ले सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
5- हर्शीज चॉकलेट वर्ल्ड, अमेरिका
अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में मौजूद हर्शीज चॉकलेट वर्ल्ड आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। यहां थीम पार्क जैसा मजेदार माहौल देखने को मिलता है जो आपकी पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा। गौर करने वाली बात ये है कि यहां आप अपनी पसंद की चॉकलेट बार खुद भी बना सकते हैं। परिवा के साथ घूमने के लिए यह एक शानदार डेस्टिनेशन है जहां आप दिलखोलकर एन्जॉय कर सकते हैं।
अगर आप खुद को सच्चा चॉकलेट लवर मानते हैं या फिर परिवार के साथ घूमने के लिए यूनीक अनुभव की तलाश में हैं तो अगली इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग करते समय इन डेस्टिनेशन्स को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
