Budget Friendly Travel Destinations: कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन कहां जाएं इसको लेकर कंफ्यूज हैं तो अब आपकी ये दुविधा दूर होने वाली है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कुछ बजट फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन जहां आप परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ये जगहें खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद किफायती भी हैं।
Budget Travel India
ऋषिकेश (उत्तराखंड): इस लिस्ट में ऋषिकेश को नंबर 1 पर शामिल किया गया है। योग नगरी और रिवर राफ्टिंग का हब ऋषिकेश पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। सस्ती धर्मशालाएं, कैम्पिंग और लोकल खाना आपको यहां आराम से मिल जाएगा। गंगा आरती, लक्ष्मण झूला, और पहाड़ी ट्रेकिंग यहां का प्रमुख आकर्षण हैं।
वाराणसी (उत्तर प्रदेश): धार्मिक और सांस्कृतिक नगर वाराणसी आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। घाटों पर घूमना, नाव की सवारी और बनारसी स्ट्रीट फूड का मजा आपको यहां बेहद कम बजट में मिल जाएगा।
धर्मशाला और मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश): शांत पहाड़ी जगह, बौद्ध संस्कृति और ट्रेकिंग के लिए धर्मशाला और मैक्लोडगंज फेमस है। भागसू झरना और तिब्बती मार्केट की यात्रा आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। यहां होमस्टे और बजट गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं।
पुष्कर (राजस्थान): छोटा शहर लेकिन बड़ा अनुभव अगर आप चाहते हैं तो फिर पुष्कर जाने का प्लान कर सकते हैं। ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर झील और रंग-बिरंगे बाजार इस जगह की पहचान है। लो-कॉस्ट होटल आपको यहां आसानी से मिल जाएगा।
