जहां कभी अंग्रेज अफसर बिताते थे छुट्टियां, आज वहां घूमने पहुंचते हैं लाखों पर्यटक

अंग्रेज अफसरोंं ने अपनी छुट्टियां बिताने के लिए बनाए हिल स्टेशनों पर आज लाखों लोग घूमने पहुंचते हैं। आज हम आपको देश के 5 ऐसे ही शानदार हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

British Era Hill Stations: भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान कई ऐसे हिल स्टेशन और पहाड़ी शहर विकसित किए गए थे, जहां अंग्रेज अधिकारी गर्मी से राहत पाने और छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचा करते थे। इन जगहों का मौसम, नेचुरल ब्यूटी और शांत वातावरण इस छुट्टियां बिताने के लिए बेहद खास बनाते थे। लेकिन अब जब समय ने करवट ली तो, इन खास जगहों की खूबसूरती निहारने आज देश भर से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। इतना ही नहीं यहां देश के सा-साथ अब हर साल हजारों विदेशी पर्यटक यहां घूमने पहुंचते हैं। तो चलिए जानते हैं उन खास जगहों (Heritage Hill Stations) के बारे में जो कभी अंग्रेज अफसरों की पसंदीदा ट्रैवल स्पॉट हुआ करते थे।

British Era Hill Stations

अंग्रेजों के बसाए हिल स्टेशन

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को अंग्रेजों ने 19वीं सदी में बसाया था। यह शहर इतना पसंद किया गया कि इसे ब्रिटिश इंडिया की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया गया था। आज भी यहां की औपनिवेशिक इमारतें, मॉल रोड, रिज मैदान और क्राइस्ट चर्च आपको उस दौर की याद दिलाते हैं। हिमाचल में देवदार के जंगलों और ठंडी हवाओं के बीच स्थित शिमला हर साल लाखों पर्यटकों का स्वागत करता है।

End of Feed