ब्रज में कौन सी होली कब खेली जाएगी? नोट करें रंगों और भक्ति के उत्सव का पूरा शेड्यूल

भारत में होली का उत्सव कई जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन ब्रज क्षेत्र मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव की होली का अनुभव दुनिया में सबसे अनोखा माना जाता है। आज हम आपको ब्रज की होली के मुख्य उत्सवों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Braj Holi 2026 Travel Guide: होली का त्योहार देशभर में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन ब्रज यानी मथुरा-वृंदावन में होली सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि लगभग 40 दिनों तक चलने वाला सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सव है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। यहां होली का उत्सव बसंत पंचमी से शुरु होकर फाल्गुन मास की पूर्णिमा तक चलता है। इन 40 दिनों में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से होली खेली जाती है। इसमें हर आयोजन की अपनी एक खास परंपरा होती है। आइए जानते हैं मथुरा-वृंदावन की होली के बारे में विस्तार से...

Braj Holi 2026 travel guide

मथुरा-वृंदावन का होली उत्सव 2026

लड्डू मार होली

होली के मुख्य आयोजनों की शुरुआत नंदगांव और बरसाना में लड्डू मार होली से होती है। इस दौरान मंदिरों में लोग एक दूसरे को लड्डू मारते हुए जश्न मनाते हैं। इस बार 25 फरवरी को बरसाना के राधारानी मंदिर में लड्डू होली का आयोजन होगा।

End of Feed