Bihar Tourism: बिहार पर्यटन को नई उड़ान मिली है और ये राज्य सैलानियों का दिल जीत रहा है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक बिहार की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस साल की पहली छमाही में कुल दो करोड़ 37 लाख पर्यटक बिहार घूमने आए (विदेशी पर्यटकों की संख्या 30 लाख से अधिक) हैं जो अपने आप में बड़ी बात है।
Bihar Tourism (photo:Istock)
बोधगया और नालंदा हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाते रहे हैं लेकिन अब पर्यटकों की रूचि राज्य के अलग अलग हिस्सों में भी तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि राजगीर घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक बिहार पहुंच रहे हैं। रिपोर्टस की मानें तो सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी राजगीर (70 हजार 499 विदेशी पर्यटक) ही घूमने पहुंचे हैं।
इसके अलावा दूसरे नंबर पर 58 हजार 959 विदेशी पर्यटकों के साथ बोधगया जबकि 55 हजार 113 विदेशी पर्यटकों के साथ तीसरे नंबर पर नालंदा रहा। देसी पर्यटकों की बात करें तो हमेशा की तरह इस बार भी पटना 64 लाख से अधिक पर्यटकों के साथ नंबर 1 पर रहा।
इसके बाद राजगीर दूसरे (12 लाख से अधिक देसी पर्यटक), बोधगया तीसरे (11 लाख से अधिक पर्यटक) स्थान पर रहा। पर्यटकों के दिल पर राजगीर के छा जाने के पीछे की बड़ी वजह जंगल सफारी, नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज जैसे स्पॉट हैं।
