Bhimashankar Jyotirlinga Temple in Maharashtra Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित भीमाशंकर मंदिर (Bhimashankar Temple) 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (Bhimashankar Jyotirlinga) महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुणे (Pune) के पास है। भीमाशंकर मंदिर भीमा नदी का उद्गम स्थल भी है। ऐसा कहा जाता है कि ये ज्योतिर्लिंग (Jyotirlinga) तब के हैं, जब शिव प्रकाश के उग्र स्तंभ के रूप में प्रकट हुए थे। भीमाशंकर लिंग मुख्य गर्भगृह में जमीन की तुलना में निचले स्तर पर है।
Bhimashankar Jyotirlinga Temple: महाराष्ट्र के पुणे में है भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
मान्यताओं के अनुसार अनादि काल से ही लिंग से निरंतर जल प्रवाहित होता रहता है। ऐसा माना जाता है कि नदी में पवित्र डुबकी लगाने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। भीमाशंकर मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 230 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। भीमाशंकर मंदिर महाराष्ट्र के 5 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। अगर आप भी भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग आने का प्लान (Travel) बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे यहां आने का सही समय, मंदिर खुलने-बंद होने का समय, आसपास घूमने की जगहें और यहां रहने और खाने की व्यवस्था। इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का पावन त्योहार 8 मार्च को है और आप इस खास दिन यहां आकर भगवान शिव (Mahashivratri) का आशीर्वाद अपने लिए ले सकते हैं।
फ्लाइट से कैसे पहुंचे भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (How to reach Bhimashankar Jyotirlinga by Flight)
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के सबसे पास का एयरपोर्ट पुणे एयरपोर्ट है। ये मंदिर से 125 किलोमीटर दूर है। पुणे एयरपोर्ट में फ्लाइट की सर्विस बढ़िया है और आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। यहां पहुंचने के बाद आप प्राइवेट टैक्सी या बस के जरिए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंच जाएंगे।ट्रेन से कैसे पहुंचे भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (How to reach Bhimashankar Jyotirlinga by Train)
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के सबसे पास का रेलवे स्टेशन पुणे रेलवे स्टेशन है, जो मंदिर से लगभग 106 किलोमीटर दूर है। पुणे रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, मैसूर, पुरी आदि से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप ट्रेन के माध्यम से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं और फिर आगे का सफर प्राइवेट टैक्सी या प्राइवेट/सरकारी बस से कर सकते हैं।सड़क के रास्ते कैसे पहुंचे भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (How to reach Bhimashankar Jyotirlinga by Road)
अगर आप सड़क के रास्ते भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग आने का सोच रहे हैं तो ये भी अच्छा ऑप्शन है। आप अपनी कार, प्राइवेट टैक्सी या बस के माध्यम से यहां आसानी से पहुंच पाएंगे। पुणे से सुबह 5:30 बजे से शाम 4 बजे तक नियमित बसें उपलब्ध हैं।भीमाशंकर मंदिर खुलने का समय (Bhimashankar Temple Opening Timings)
भीमाशंकर मंदिर सुबह 4:30 बजे खुलता है और शाम को 9:30 बजे बंद हो जाता है। इस दौरान मंदिर में विभिन्न अनुष्ठान भी किए जाते हैं। भक्त दोपहर और शाम की आरती में शामिल होकर अनुष्ठानों का हिस्सा बन सकते हैं। मंदिर में होनी वाली पूजा में रुद्राभिषेक और लघुरुद्र है। मंदिर में एंट्री फ्री है।भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में रहने और खाने की व्यवस्था (Accommodation and Food arrangements in Bhimashankar Jyotirlinga)भीमाशंकर मंदिर के पास ठहरने के लिए सीमित विकल्प ही उपलब्ध हैं। मंदिर प्रशासन जीवन गेस्ट हाउस नाम का एक गेस्ट हाउस चलाता है जहां केवल बुनियादी सुविधाएं हैं। हालांकि मंदिर के आसपास के शहरों में ज्यादा ऑप्शन मौजूद हैं और आप वहां जाकर अपने बजट के मुताबिक कमरे बुक कर सकते हैं। वहीं बात अगर खाने की करें तो मंदिर के आसपास कई छोटे रेस्टोरेंट मौजूद हैं, जहां यहां आने वाले लोग भोजन कर सकते हैं। यहां उपलब्ध खाना उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय दोनों खाद्य पदार्थों का मिश्रण है। साथ ही यहां शाकाहारी भोजन मिलता है।
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में मनाए जाने वाले खास त्योहार (Special Festivals Celebrated in Bhimashankar Jyotirlinga)
त्योहारों पर भीमाशंकर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती हैं। खासतौर से महाशिवरात्रि, कार्तिक पूर्णिमा, दीपावली और गणेश चतुर्थी पर भगवान शंकर के भक्तों की यहां भारी भीड़ उमड़ पड़ती है।भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के आसपास घूमने वाली जगहें (Places To Visit Around Bhimashankar Jyotirlinga)भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के आसपास घूमने वाली जगहों में भीमाशंकर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, हनुमान झील, मनमोदी गुफाएं, अहुपे वाटरफॉल, नागफनी पीक ट्रेक आदि है। इन जगहों पर आप आसानी से घूम सकते हैं।
