Best Places in Punjab: भारत (India) में घूमने (Travel) के लिए उत्तर भारत (North India) बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। दरअसल उत्तर भारत के सभी राज्यों में आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शंस (Best Travel Options in North India States) मिलेंगे। उत्तर भारत का राज्य पंजाब (Punjab) भी घूमने के लिए काफी स्पेशल (Best Tourist Places in Punjab) है। देश के साथ यहां विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) इस बेहद खास राज्य को देखने के लिए आते हैं। पंजाब को 'पांच नदियों की भूमि' के रूप में भी जाना जाता है। पंजाब खासतौर से अपनी सुंदर प्रकृति और समृद्ध संस्कृति के लिए फेमस रहा है। आज हम आपको पंजाब की कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताने (Best Tourist Places in Punjab) जा रहे हैं, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। ये सभी जगह आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी।
Best Tourist Places in Punjab: पंजाब में घूमने की ये हैं सबसे खास जगह।
ये भी पढ़ें- तालों और झीलों का शहर है उत्तराखंड की ये जगह, जाने से पहले नोट करें सभी के नाम और खूबियां, मिस न करें यहां की बोटिंग
पंजाब में घूमने की बढ़िया जगह (Punjab Best Tourist Places)
अमृतसर (Amritsar)
पंजाब में घूमने के लिए अमृतसर काफी खास जगह है। यहां खासतौर से लोग स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए आते हैं। स्वर्ण मंदिर सिखों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल भी है। साथ ही ये पंजाब में सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट के रूप में जाना जाता है। यहां आपको देखने के लिए बहुत सारे फेमस स्मारक भी मिलेंगे, जिनमें जलियांवाला बाग, अकाल तख्त, वाघा बॉर्डर आदि है। घूमने के साथ ही यहां आपको खाने के भी कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे। यहां आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।
चंडीगढ़ (Chandigarh)
पंजाब में आप घूमने के लिए चंडीगढ़ भी जा सकते हैं। दरअसल चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की राजधानी है। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें सबसे ज्यादा गार्डन हैं। खाने के भी यहां आपको कई ऑप्शंस मिलेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ पंजाब के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक है। अगस्त से मार्च के बीच यहां आने का सबसे बढ़िया समय है।
पटियाला (Patiala)
पटियाला पंजाब की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। साथ ही पटियाला पंजाब का चौथा सबसे बड़ा शहर है। पटियाला में आपको देखने के लिए मुगल और राजपूत काल के कई वास्तुशिल्प स्मारक और इमारतें हैं। साथ ही आप यहां से पंजाबी चीजें जैसे परंदा, जूतियां आदि की शॉपिंग कर सकते हैं। इतिहास प्रेमियों को ये जगह काफी पसंद आती है। आप यहां साल के किसी भी महीने में आ सकते हैं।
पठानकोट (Pathankot)
पंजाब में घूमने के लिए आप पठानकोट का भी प्लान कर सकते हैं। पठानकोट की खास बात ये है कि इसका बॉर्डर हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर से लगता है। हरी-भरी हरियाली से भरपूर पठानकोट मानसून के मौसम में और भी खूबसूरत दिखता है। साथ ही पठानकोट खासतौर से अपने इतिहास के लिए भी जाना जाता है। यहां आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच है।
लुधियाना ( Ludhiana)
घूमने के लिए आप पंजाब में लुधियाना भी जा सकते हैं। लुधियाना पंजाब में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है और दुनियाभर से यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत करता है। सतलज नदी इस शहर को कवर करती है। यहां आपको पुराने जमाने का आकर्षण मिलेगा। आपको यहां देखने के लिए किले और गुरुद्वारे सबसे ज्यादा मिलेंगे। साथ ही यहां का स्ट्रीट फूड भी काफी फेमस है। अक्टूबर से जून के बीच यहां आने का सबसे बढ़िया समय है।
