Best Tourist Places in Odisha: पूर्वी भारत के राज्यों में एक ओडिशा विरासत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। अगर आप यहां घूमने के लिए आते हैं, तो आपको यहां घूमने के कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शंस मौजूद हैं। ओडिशा में घूमने के लिए समुद्र तट, बायोस्फीयर रिजर्व, मंदिर, संग्रहालय समेत कई टूरिस्ट स्पॉट्स हैं। ओडिशा जगन्नाथ पुरी मंदिर के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। आज हम आपको ओडिशा की 4 ऐसी फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको यहां आने पर जरूर जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें कश्मीर की ये 4 सुंदर जगह, 3 अगस्त से होगी पैकेज की शुरुआत
ये भी पढ़ें - अगस्त में कम बजट में वाइफ संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए
ओडिशा में घूमने की फेमस जगह (Best Odisha Tourist Places)
कोणार्क (Konark)
ओडिशा का कोणार्क शहर सूर्य मंदिर की वजह से दुनियाभर में फेमस है। साथ ही ये यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। भारत समेत दुनियाभर से हर साल लाखो पर्यटक यहां सूर्य मंदिर को देखने के लिए आते हैं। कोणार्क का सूर्य मंदिर भगवान सूर्य को समर्पित है। कोणार्क में सूर्य मंदिर के अलावा आप कोणार्क समुद्र तट, लिंगराज मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, रामचंडी तट, रामचंडी मंदिर जा सकते हैं। सितंबर से मार्च के बीच यहां आने का सबसे बढ़िया समय है।
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
राज्य की राजधानी होने के साथ ही भुवनेश्वर ओडिशा का एक प्राचीन शहर है। भुवनेश्वर सदियों के इतिहास को भी अपने में समेटे हुए है। भुवनेश्वर को भारत के मंदिरों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही भुएक शैक्षिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। अक्टूबर से मार्च यहां आने का सबसे बढ़िया समय है।
पुरी (Puri)
ओडिशा में पुरी घूमने की सबसे बढ़िया जगहों में से एक है। साथ ही पुरी में चार धामों में से एक एक धाम जगन्नाथ मंदिर है। काफी संख्या में हिंदू यहां आते हैं। हर यहां जून या जुलाई के महीने में रथ यात्रा होती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। पुरी आने पर आप जगन्नाथ मंदिर के अलावा आसपास घूमने के लिए चिल्का झील, लक्ष्मी मंदिर, साक्षीगोपाल मंदिर, गुंडिचा मंदिर जा सकते हैं। यहां आने का सबसे बढ़िया समय जुलाई से मार्च के बीच का है।
कटक (Cuttack)
कटक ओडिशा का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। कटक महानदी के किनारे बसा हुआ है। कटक सांस्कृतिक गतिविधियों से गुलजार रहता है। चांदी के काम के कारण कटक को चांदी के शहर के रूप में भी जाना जाता है। चंडी मंदिर, धबलेश्वर द्वीप, सिंहनाथ मंदिर, बाराबती किला यहां की फेमस जगहों में से एक है। जुलाई से मार्च का महीना यहां आने का सबसे बढ़िया समय है।
