Guwahati Places to Visit: नॉर्थ ईस्ट (Northeast) देश के सबसे सुंदर जगहों में से एक है। ये प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। असम (Assam) में गुवाहाटी (Tourist Places) पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार है। गुवाहाटी घूमने (Guwahati Places to Visit) के लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप नॉर्थ ईस्ट के राज्यों (Northeast States) में घूमने (Travel) का प्लान बना रहे हैं तो गुवाहाटी आपके ट्रैवल प्लान में जरूर होना चाहिए। गुवाहाटी में ही आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। आप सड़क, ट्रेन या प्लेन के माध्यम से आसानी से गुवाहाटी पहुंच सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको कुछ ऐसी सुंदर और बढ़िया जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको गुवाहाटी आने पर जरूर जाना चाहिए। आप इन जगहों पर अपनी गर्लफ्रेंड, फैमिली, दोस्तों के साथ आराम से जा सकते हैं।
Guwahati Places to Visit: गुवाहाटी में घूमने की ये हैं सुंदर और बेस्ट जगहें।
गुवाहाटी में घूमने की सुंदर और बढ़िया जगहें (Tourist Places in Guwahati)
कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple)
असम में गुवाहाटी के पश्चिमी भाग में नीलाचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है। ये गुवाहाटी के पास लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। इस मंदिर की अधिष्ठात्री देवी कामाख्या हैं। कामाख्या मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार सुंदर नक्काशी से बनाया गया है। मंदिर का एक समृद्ध पौराणिक इतिहास है और ऐसा माना जाता है कि देवी सती का शव कई हिस्सों में कट गया था और उनकी योनि उसी स्थान पर गिरी थी जहां कामाख्या मंदिर स्थित है। गुवाहाटी आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट यहां जरूर आते हैं।
गुवाहाटी चिड़ियाघर (Guwahati Zoo)
गुवाहाटी चिड़ियाघरपूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है और 175 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। चिड़ियाघर में लगभग 900 जानवर और पक्षी हैं। ये कई लुप्तप्राय और दुर्लभ पशु और पक्षी प्रजातियों का भी घर है। चिड़ियाघर के मुख्य आकर्षण बाघ, एक सींग वाला भारतीय गैंडा, गोल्डन लंगूर, क्लाउडेड तेंदुआ, सीरो, गिब्बन, हाथी, भौंह-एंटीलर्ड हिरण, हिमालयी काला भालू और तेंदुए के साथ-साथ लगभग 250 प्रकार के पक्षी हैं। चिड़ियाघर में एक वन संग्रहालय और एक झील भी है। गुवाहाटी में ये घूमने का बेस्ट ऑप्शन है। बच्चों के साथ बड़े लोगों को भी ये जगह काफी पसंद आएगी।
काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park)
काजीरंगा नेशनल पार्क दुनिया की दो-तिहाई एक सींग वाले गैंडों की आबादी का घर है और इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। घूमने के लिए गुवाहाटी के पास फेमस जगहों में से एक है। वीकेंड पर यहां काफी भीड़ रहती है। एक सींग वाले गैंडे के अलावा यहां आप हिरण, हाथी, जंगली भैंस, चीनी पैंगोलिन, बंगाल लोमड़ी, उड़ने वाली गिलहरी आदि भी दिखते हैं। सफारी जीप या एसयूवी से आप पार्क के चारों ओर घूम सकते हैं।
चेरापूंजी (Cherrapunji)
शिलांग से 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चेरापूंजी गुवाहाटी के पास के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है। चेरापूंजी दुनिया की दूसरी सबसे गीली जगह होने के कारण पर्यटकों के बीच जाना जाता है। पूरे साल यहां बारिश होती है। ट्रैकिंग और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।
