नया साल मनाने का अलग अंदाज, इस मंदिर के दरबार में लगाएं साल की पहली हाजिरी

Best Place to Start New Year with Spirituality: नए साल की शुरुआत अगर आस्था और शांति के साथ की जाए तो उसका असर पूरे साल महसूस होता है। नए साल की शानदार शुरुआत के लिए माता वैष्णो देवी का मंदिर लोगों की चॉइस बनता जा रहा है। त्रिकुट पहाड़ की चढ़ाई, ठंड की कंपकंपी और 'जय माता दी' के जयकारे इस यात्रा को खास बनाते हैं।

Best Place to Start New Year with Spirituality: नया साल जब दस्तक देता है, तो हर कोई चाहता है कि उसकी शुरुआत कुछ खास तरह से की जाए। साल के पहले दिन कोई ऐसा काम कर लिया जाए जो पूरे साल के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सुकून दे। ऐसे में अगर नए साल की पहली सुबह माता रानी के चरणों में बिताई जाए, तो इससे बेहतर शुरुआत और क्या हो सकती है। जी हां जम्मू-कश्मीर की त्रिकुट पहाड़ पर स्थित यह मां वैष्णो का पवित्र धाम न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि आत्मिक शांति और विश्वास की मिसाल भी है। आप नए साल की शुरुआत के लिए किसी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आपको वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना लेना चाहिए।

Best place to start New Year

आस्था और विश्वास की एक नई शुरुआत

मान्यता है कि मां वैष्णो देवी के दर्शन से हमारे मन की मुरादें पूरी होती हैं। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही सभी तरह की समस्याओं का समाधान होता है। यह कुछ मुख्य कारण हैं कि नए साल की शुरुआत के लिए लोग माता के दरबार में खिंचे चले आते हैं। इस यात्रा का अहम पड़ाव 13 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई है। जिसके बाद आपको मां के दर्शन होते हैं।

End of Feed