मानसून रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत के ये रूट, हर मोड़ पर मिलेगा शानदार नजारा

मानसून के मौसम में देश के कुछ रास्ते सफर के लिए बेहद खूबसूरत हो जाते हैं। यदि आप इस मानसून के सीजन में मौसम का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको इन खास रास्तों पर सफर जरूर करना चाहिए।

Monsoon Road Trips: मानसून का मौसम रोड ट्रिप के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होता। इन दिनों में बारिश की बूंदें, धुंध से ढके पहाड़, हरियाली से लिपटी घाटियां और सड़क के दोनों ओर बिखरे मनमोहक नजारे एक नया नजारा पेश करते हैं। भारत में कई ऐसे शानदार रोड ट्रिप रूट हैं, जहां बारिश के दौरान प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। अगर आप भी इस मानसून कुछ खास अनुभव करना चाहते हैं, तो इन रोड ट्रिप रूट्स को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं मानसून में घूमने (Monsoon Travel) के बेस्ट रूट्स..

Monsoon Road Trips

मानसून के लिए शानदार रोड ट्रिप

मुंबई से गोवा

मानसून रोड ट्रिप की बात हो और मुंबई-गोवा रूट का नाम न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। लगभग 600 किलोमीटर लंबे इस सफर में पश्चिमी घाट की हरियाली, झरने और बादलों से घिरी पहाड़ियां यात्रियों का दिल जीत लेती हैं। रास्ते में मिलने वाले छोटे-छोटे गांव और लोकल फूड्स इस यात्रा को और भी यादगार बना देते हैं।

End of Feed