मानसून में खिलती हैं धरती की सबसे रंगीन तस्वीरें! यहां सालभर इंतजार के बाद आती है रंगों की बहार

मानसून का सीजन घूमने वाले लोगों को खूब पसंद आता है। इस मौसम में फूलों की कुछ घाटियां रंगीन नजर आती हैं। आज हम आपको देश की ऐसी घाटियों के बारे में बताएंगे जहां मानसून में फूल खिलते हैं।

Monsoon Flower Valleys: बारिश की पहली फुहार केवल गर्मी से राहत नहीं दिलाती, बल्कि प्रकृति के कुछ ऐसे अनमोल खजाने भी खोल देती है, जिनका इंतजार हम सभी को पूरे साल रहता है। भारत और दुनिया में कई ऐसी घाटियां हैं, जो मानसून आते ही हजारों दुर्लभ और रंग-बिरंगे फूलों से ढक जाती हैं। कुछ ही हफ्तों तक रहने वाला यह प्राकृतिक नजारा ऐसा होता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। आइए जानते हैं उन खूबसूरत फूलों की घाटियों (Valley of Flowers) के बारे में जहां मानसून रंगों का सबसे सुंदर उत्सव लेकर आता है।

Monsoon flower valleys

मानसून में फूल खिलने वाली घाटियां

उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स

हिमालय की गोद में बसी वैली ऑफ फ्लावर्स मानसून के दौरान किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगती। जुलाई से सितंबर के बीच यहां 500 से अधिक प्रजातियों के फूल खिलते हैं। नीले पॉपी, ब्रह्मकमल, कोबरा लिली और ऑर्किड जैसी दुर्लभ प्रजातियां इस घाटी की पहचान हैं। लगभग 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह घाटी हर साल बर्फ पिघलने के बाद जीवन से भर उठती है। रंग-बिरंगे फूलों के बीच बहती छोटी-छोटी धाराएं और धुंध से ढकी पहाड़ियां इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं।

End of Feed