Hill Stations Near Moradabad: उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में मुरादाबाद की गिनती की जाती है। मुरादाबाद को पीतल की नगरी या सिटी ऑफ ब्रास भी कहा जाता है। अगर आप मुरादाबाद में रहते हैं, तो इसके आसपास घूमने की कई सारी सुंदर-सुंदर जगह मौजूद हैं। मुरादाबाद के पास घूमने के लिए आपको सबसे ज्यादा हिल स्टेशंस देखने को मिलेंगे। दरअसल मुरादाबाद के पास पहाड़ी राज्य उत्तराखंड है, जहां आप वीकेंड से लेकर छुट्टियों में घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको मुरादाबाद के पास घूमने के तीन ऐसे हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
Best Hill Stations Near Moradabad: घूमने के लिए मुरादाबाद के पास मौजूद हैं ये फेमस हिल स्टेशंस।
ये भी पढ़ें -गाजियाबाद के पास घूमने की ये जगह हैं सबसे खास, परिवार और दोस्तों संग कभी भी बना सकते हैं ट्रैवल प्लान
मुरादाबाद के पास घूमने के फेमस हिल स्टेशंस (Moradabad Nearby Best Hill Stations)
नैनीताल (Nainital)
मुरादाबाद से आप घूमने के लिए उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशंस में से एक नैनीताल पहुंच सकते हैं। मुरादाबाद से यहां की दूरी करीब 120 किलोमीटर है। आप नैनीताल साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। हालांकि वीकेंड के दौरान यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। नैनीताल में घूमने के भी काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। यहां घूमने की फेमस जगहों में नैनी झील, नैना देवी मंदिर, केव गार्डन, स्नो व्यू पॉइंट, जू आदि है। हनीमून के लिए भी नैनीताल काफी खास है।
भीमताल (Bhimtal)
मुरादाबाद से आप घूमने के लिए भीमताल का प्लान बना सकते हैं। मुरादाबाद से यहां की दूरी करीब 130 किलोमीटर है। भीमताल समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भीमताल भीमताल झील को लेकर काफी फेमस है। भीमताल और उसके आसपास घूमने के काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं, जिनमें झीलें सबसे ज्यादा हैं। आप छुट्टियों से लेकर हनीमून के लिए यहां आने का प्लान कर सकते हैं। भीमताल से नैनीताल की दूरी ज्यादा नहीं है। नैनीताल आने वाले टूरिस्ट घूमने के लिए भीमताल जरूर आते हैं।
मुक्तेश्वर (Mukteshwar)
मुरादाबाद से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशंस में से एक है। वीकेंड में आप मुरादाबाद से यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। खासतौर से उत्तर भारत के टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। मुरादाबाद में घूमने के काफी ऑप्शंस मौजूद हैं, जिनमें मुक्तेश्वर मंदिर, आईवीआरआई, चौली की जाली , मेथोडिस्ट चर्च आदि है। यहां से आप हिमालय के खूबसूरत नजारों के अलावा आप यहां रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग समेत कई चीजें कर सकते हैं।
