बारिश शुरू होने से पहले घूम लें भारत की ये 5 खूबसूरत वादियां, हर मोड़ पर मिलेगा प्रकृति का जादू

Summer Travel Destinations: मानसून के मौसम में पहाड़ों का सफर मुश्किल भरा हो जाता है। इसलिए आज हम आपको देश की 5 खूबसूरत वादियों के बारे में बताएंगे जहां आपको बारिश शुरु होने से पहले घूम लेना चाहिए।

Summer Travel Destinations: गर्मियों का मौसम अपने अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही मानसून की दस्तक पूरे देश में सुनाई देने लगेगी। बारिश का मौसम जहां प्रकृति को नई ताजगी देता है, वहीं कई पहाड़ी इलाकों में लैडस्लाइड, सड़क बंद होने और यात्रा संबंधी परेशानियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो बारिश शुरू होने से पहले का समय घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। आइए जानते हैं देश की 5 ऐसी खूबसूरत वादियां (Beautiful Valleys in India) जिन्हें मानसून आने से पहले जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

Summer travel destinations

बारिश से पहले घूम लें ये हिल स्टेशन

1. कश्मीर वैली, जम्मू-कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग ऐसे ही नहीं कहा जाता है। यहां आपको बर्फ से ढकी चोटियां, डल झील की खूबसूरती और हरे-भरे मैदान देखने को मिलते हैं। गर्मियों के दौरान यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है। कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी जगहें नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

End of Feed