Beach Destinations in India: इस जगह पर हैं गोवा जैसे सुंदर बीच, सस्ते में कर सकते हैं टूर प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 11:42 AM IST

Beach Destinations in India: अब गोवा, अंडमान या केरल नहीं ओडिशा के पुरी शहर में अपनी बीच हॉलिडे प्लान करें। यहां आप कम खर्च में आप शानदार छुट्टियों का मजा ले पाएंगे। देखें पुरी में कौन से बीच हैं और ये पर्यटकों के बीच क्यों प्रसिद्ध हैं।

Beach Destinations in India: दिल्ली-एनसीआर की चिलचिलाती गर्मियों से बचने और राहत पाने के लिए आपको गोवा, केरल या अंडमान जाने की जरूरत नहीं। बल्कि आप समुद्र का मजा लेने के लिए पुरी जा सकते हैं। बता दें, ये जगह धार्मिक स्थल होने के साथ खूबसूरत बीचेज के लिए भी काफी मशहूर है। अगर आप दोस्‍तों के साथ बीच हॉलीडे प्लान कर रहे हैं तो काम खर्च और नजदीक में ही पुरी के पास वाले बीचेज एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां देखिए पुरी की ये खूबसूरत बीचेज के बारे में।

Beaches Near Noida

Best Beaches Near Noida For Summer

Puri Swargdwar Beach In Hindi

स्वर्गद्वार बीच बहुत ही फेमस बीच है, जिसे पुरी की धड़कन कहा जाता है। अगर आप इस जलती-चुभती गर्मियों से कहीं दूर और समुद्र की लहरे लेना चाहते हैं तो आप पुरी में स्थित इस बीच को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये नोएडा से 1680 किमी दूर ओडिशा राज्य में है। यहां शाम के समय समुद्र के किनारे टहल सकते हैं। इसके अलावा, चाय-स्‍नैक्‍स के साथ आप इस सुहावनी शाम का आनंद ले सकते हैं।

End of Feed